राष्ट्र ही राम है, राम ही राष्ट्र है सुनील राठौर
आज मीरा जी की चौकी स्थित
श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में राम महोत्सव मनाया गया कार्यक्रम का प्रारंभ श्री रामजी एवं भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। राम महोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कालिका प्रसाद गंगवार जी ने एवं मुख्य वक्ता श्री सुनील राठौर जी मुख्य अतिथि
पंडित इशांत शर्मा जी एवं जिले के अध्यक्ष नीरज रस्तोगी जी विश्व हिंदू परिषद बदायूं का रहना हुआ। मुख्य वक्ता सुनील राठौर ने अपने उद्बोधन से पहले भगवान श्री रामचंद्र की धनुष लिए भाव भंगिमा का प्रदर्शन कर वहां बैठे उपस्थित श्रोताओं में एक उत्साह ऊर्जा का संचार किया। मुख वक्त ने कहा राम के जीवन में जो 14 साल का वनवास काल है वहीं से उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम राम बनता है क्योंकि वही कालखंड है जिसमें राम ने एक आदर्श पुत्र आदर्श भाई आदर्श मित्र आदर्श पति समाज में समरसता कैसी होनी चाहिए और राष्ट्र सर्वोपरि है राष्ट्र की सुरक्षा के लिए युद्ध भी कितना अनिवार्य है यह सभी बिंदु उस 14 वर्ष के वनवास के कालखंड में राम जी ने प्रदर्शित किया । उन्हीं से इस समाज को इस राष्ट्र को सीखने की आवश्यकता है। राम हमारी आस्था के साथ-साथ गौरव भी है राम राष्ट्र की पहचान भी है और राष्ट्र में ही राम है राम में ही राष्ट्र है ।
मुख्य वक्ता के उद्बोधन के समय कक्ष में बैठे स्त्रोता बीच-बीच में श्री राम का उद्घोष एवं भारत माता की जय की उद्घोष कर राम महोत्सव का आनंद लेते रहे । कार्यक्रम का आयोजन जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह के द्वारा किया गया एवं राजेश बाबू जिला सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद,
नीरज गोचर जी कोषाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, संदीप रस्तोगी उर्फ दीपू भैया एवं अधिक संख्या में राम भक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यकर्ता विश्व हिंदू परिषद श्री डी एन शर्मा के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी विश्व हिंदू परिषद बदायूं के द्वारा किया गया।