जिला सूचना अधिकारी जनपद बदायूँ।
जनपद बदायूँ के प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में निम्नांकित सूचना का निःशुल्क प्रकाशन कराये जाने का कष्ट करें।
प्रेस विज्ञप्ति
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिका सेत प्राधिकरण, बदायूँ के आदेशानुक्रम में सुमन तिवारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ द्वारा दिनांक 18.04.2026 को पूर्वान्ह समय लगभग 11:00 बजे जनपद के जिला कारागार बदायूँ का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान ऐसे निरूद्ध बन्दी जो दण्ड प्रक्रिया सहिता 1973 की धारा 436क से अच्छादित हैं तथा अपनी आधी सजा से अधिक समय व्यतीत कर चुके हैं उससे सम्बन्धित बंदियों की सूची व इनकी रिहाई के सन्दर्भमें किये गये कार्यवाही उपलब्ध कराये जाने हेतु अधीक्षक जिला कारागार को निर्देशित किया गया जिला कारागार बदायूं में पाकशाला एवं समस्त बैरिकों का निरीक्षण किया तथा निरन्तर स्वच्छता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों की समस्याओं को सुना गया उनके विधिक सहायता के बारे में पूछताछ की गयी तथा उनको विधिक सहायता हेतु जागरूक भी किया गया। इसी कम में निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानदार उपलब्ध कराने, नियमित रूप से बन्दियों को दवा उपलब्ध कराने,
एवं महिला कैदियों से एक-एक कर पूछताछ की गयी इसी कम में 19 महिला कैदियों के साथ रह रहे उनके 04 छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त जिला कारागार चिकित्सालय, बदायूँ बदायूँ का भी निरीक्षण किया गया जिसमें अधीक्षक जिला कारागार बदायूँ व चिकित्साधिकारी, डॉ० हिमाशु कुमार, से पूछने पर बताया गया कि जिला कारागार बदायूँ में महिला बन्दियों के लिए अलग से कोई चिकित्सालय नहीं है उनको महिला बैरक में ही समस्या होने पर इलाज किया जाता है।
इसी के साथ दिनांक 09.05.2026 को जनपद बदायूं में आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमा दायर होने से पूर्व प्री-लिटिगेशन स्तर पर भी वाद निस्तारित कराये जा सकते है।
निरीक्षण के दौरान कारागार में कनिष्ठ लिपिक. देवेन्द्र कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, श्री संजीव कुमार, चीफ एल०ए०डी०सी०, ब्रहमानन्दन गौतम, डिप्टी चीफ एल०ए०डी०सी०, सत्यवीर सिंह, अस्टेिंट एल०ए०डी०सी०, राकेश कुमार यादव, अस्टिंट एल०ए०डी०सी०, कुमारी कशिश सक्सेना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,
बदायूँ, अधीक्षक जिला कारागार राजेन्द्र कुमार, कारापाल कुंवर रणजय सिंह, उपकारापाल मो० खालिद, उपकारापाल, गणेशचंद चर्तुवेदी, उपकारापाल, दिव्यांशु गौतम, उपकारापाल, अनन्या अत्री, उपकारापाल, शिवांगी चन्द्रा, डॉ० हिमांशु कुमार, चिकित्साधिकारी व फार्मासिस्ट, गोपाल सिंह उपस्थित रहे।
दिनांकः 16.04.2026
(सुमन तिवारी) सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ।