नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित बस पेंड़ से टकराई
कंडक्टर की मौत
ढाबे पर खड़ी कार को भी खदेड़ा
संवाद सूत्र फतेहगंज पूर्वी - बरेली सीतापुर हाईवे पर मंगलवार शाम आठ बजे के करीब पंजाब से गोंडा बहराइच जा रही एक डग्गामार बस सिमरा गांव के पास अचानक से अनियंत्रित होकर एक कार को टक्कर मारती हुई पेंड़ से जाकर टकरा गई।जिसमें एक व्यक्ति मोहन निवासी ग्राम सहजौरा थाना मोतीगंज जिला गोंडा बस से गिर गया।
गिरने के बाद मोहन पिछले टायर से रगड़ता रहा।जिसमें बह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा घायल को एम्बुलेंस द्वारा फरीदपुर सीएचसी भिजवाया गया।जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बस चालक टक्कर लगते ही बस से कूदकर मौके से फरार हो गया।
बस के अंदर क्षमता से अधिक थी सवारी -बस में सवार यात्रियों ने बताया कि यह लोग दो दिन पहले लुधियाना,पंजाब से बस में सवार हुए थे,जो कि वहाँ से मजदूरी करने के बाद गोंडा बहराइच जा रहे थे।सवारियों ने बताया
कि रास्ते में कई जगह बस खराब हुई थी। उस दौरान बस चालक और कंडक्टर ने स्वयं मरम्मत की थी।उसके बाद सुबह चले थे।बस में करीब 75 सवारी भरी हुई थी जो की मानक के विपरीत थीं।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि ब्रेक या स्टेयरिंग फेल होने के कारण बस अनियंत्रित होकर टकराने की आशंका प्रतीत हो रही है।