रोडवेज बसों का रामपुर बस डिपो के बाहर से गुजरने के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रोडवेज बसों का रामपुर बस डिपो के बाहर से गुजरने के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी

Tuesday, April 28, 2026 | April 28, 2026 Last Updated 2026-04-28T10:56:53Z
    Share
रोडवेज बसों का रामपुर बस डिपो के बाहर से गुजरने के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी
~~~~~~~~~~~~~~~~~

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को लिखा ज्ञापन विभागीय लिपिक को सौंपा

रामपुर। रामपुर बस डिपो के बाहर से बसों के गुजरने के कारण यात्रियों को हो रही भारी असुविधा के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी, रामपुर ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) को लिखा ज्ञापन कार्यालय में उपस्थित एक लिपिक को सौंपा।

हैरानी की बात यह रही कि पूर्व सूचना के बावजूद कार्यालय में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं रहा, जिसको लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने जनता की समस्याओं के प्रति विभाग की संवेदनहीनता करार दिया। अंततः ज्ञापन विभागीय लिपिक को सौंपा गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा "निक्कू पंडित" ने कड़े शब्दों में विभाग की कार्यप्रणाली की निंदा की। उन्होंने अपने बयान में कहा:

"भीषण गर्मी के इस मौसम में रामपुर की जनता, विशेषकर महिलाएं और बुजुर्ग सड़क किनारे घंटों बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। अधिकांश बसें डिपो के अंदर आने के बजाय बाईपास से ही निकल जाती हैं, जिससे यात्रियों को मुरादाबाद तक जाकर बस पकड़नी पड़ती है।

 उन्होंने कहा विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से डग्गामार वाहन फल-फूल रहे हैं और निगम को राजस्व की भारी हानि हो रही है। यदि एक सप्ताह के भीतर बसों का डिपो में प्रवेश अनिवार्य नहीं किया गया

 और यात्रियों के लिए शीतल जल व छाया की व्यवस्था नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी।"
चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने इन सात सूत्रीय मांगों पर शीघ्र संज्ञान नहीं लिया, 

तो पार्टी संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी परिवहन निगम और जिला प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर नगराध्यक्ष बाकर अली खां सहित नोमान मुमताज़ खां

, चितरंजन प्रसाद, फरीद खां, जमील मियां, मोहम्मद ज़की, इमरान अहमद, कपिल चौधरी, राजेश लोधी, सूरज कश्यप, सरताज़, असलम खां, रामकिशोर लोधी और फहीम पहलवान मुख्य रूप से मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close