मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में कई प्रस्ताव पर दिखाई हरी झंडी।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में कई प्रस्ताव पर दिखाई हरी झंडी।

Wednesday, April 8, 2026 | April 08, 2026 Last Updated 2026-04-08T12:29:38Z
    Share
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में कई प्रस्ताव पर दिखाई हरी झंडी।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इन फैसलों में सबसे बड़ा फैसला शिक्षामित्रों के मानदेय को लेकर है। शिक्षामित्रों के मानदेय को योगी सरकार ने 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी

 है। शिक्षामित्रों के मानदेय में बढ़ी हुई राशि का भुगतान एक मई से लागू होगा। इसी तरह अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय को भी योगी सरकार ने नौ हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपये कर दिया है। उत्तर प्रदेश के 

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "20 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा हुई है और उन्हें पास किया गया है... बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सहित भारतीय संविधान के पुरोधाओं की प्रतिमाओं की छत और चबूतरे बनाए जाएंगे यानी उनका नवीनीकरण किया जाएगा। हम इसका शुभारंभ 14 अप्रैल से करने जा रहे हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close