11 मई को जनपद में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य पर होंगे भव्य कार्यक्रम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

11 मई को जनपद में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य पर होंगे भव्य कार्यक्रम

Sunday, May 10, 2026 | May 10, 2026 Last Updated 2026-05-10T11:20:29Z
    Share
11 मई को जनपद में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य पर होंगे भव्य कार्यक्रम 

कलश यात्रा निकलेगी व मा0 प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण


बदायूं 10 मई। जनपद में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य पर सोमवार को जनपद मुख्यालय, तहसील, ब्लाक व नगर निकायों स्तर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा सोमनाथ में आयोजित होने वाले मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।
यह जानकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में दी। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी मंदिरों (शिवालियों) में विशेष साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा कार्यक्रम मे बैकड्राप भी लगाया जाए। सजीव प्रसारण की व्यवस्था की जाए तथा वेबसाइट से बुकलेट डाउनलोड कर श्रद्धालुओं से जाप का अंकन कराया जाए।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए मंदिरों (शिवालियों) का चिन्हांकन संबंधित अधिकारियों द्वारा कर लिया गया है। प्रातः 8:00 बजे से राजकीय महिला महाविद्यालय से कलश यात्रा प्रारंभ होकर बिरूआ बाड़ी मंदिर तक जाएगी। तदोपरांत प्रातः 10 से 12 बजे तक सोमनाथ में मा0 प्रधानमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी द्वारा जिला मुख्यालय के लिए अपर अधिकारी प्रशासन/ प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय को व तहसील स्तर पर संबंधित उप जिलाधिकारी तथा विकास खंड स्तर पर संबंधित खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि मंदिरों में रुद्राभिषेक, पूजा, आरती आदि कार्यक्रम होंगे तथा भजन संध्या का कार्यक्रम भी किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान पुलिस व्यवस्था के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी अपने सुझाव दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला, विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close