बसावनपुर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 24वें विशाल भंडारे में 10 हजार श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बसावनपुर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 24वें विशाल भंडारे में 10 हजार श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

Monday, May 25, 2026 | May 25, 2026 Last Updated 2026-05-25T14:31:38Z
    Share
बसावनपुर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 24वें विशाल भंडारे में 10 हजार श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

 संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी 
फतेहगंज पूर्वी। फतेहगंज क्षेत्र के ग्राम बसावनपुर स्थित ब्रह्मदेव स्थान दातासाईं मंदिर पर आयोजित 24वें विशाल भंडारे में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में जुटी रही। भंडारे में करीब 10 हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

पूरा पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा नजर आया। कहीं लोग पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण कर रहे थे तो कहीं युवा और ग्रामीण सेवा भाव से भोजन वितरण में जुटे दिखाई दिए। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल और सामाजिक एकता की अनोखी मिसाल देखने को मिली।

भंडारे की व्यवस्था को सफल बनाने में कमेटी के कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की। मुख्य रूप से अखिलेश सिंह, सुमित कुमार सिंह, दिव्या प्रताप सिंह, उमेश पाल सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, नितिन सिंह, राघवेंद्र सिंह तोमर, रुस्तम सिंह, अवधेश कुमार, गुड्डू, दुर्वेश कुमार सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष आयोजित होने वाला यह भंडारा क्षेत्र की धार्मिक आस्था और भाईचारे का प्रतीक बन चुका है। श्रद्धालुओं ने आयोजकों की व्यवस्था और सेवा भाव की जमकर सराहना की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close