*प्रेस नोटः-दिनांक-13.05.2026*
थाना दातागंज क्षेत्रान्तर्गत ससुराल जाते युवक से 2.5 लाख की लूट की घटना का झूठी होना पाया गया।
दिनाँक 12.05.2026 को रात्रि समय 8.23 बजे धर्मेन्द्र पुत्र राकेश निवासी ग्राम सैंधी थाना भमोरा जनपद बरेली द्वारा यूपी-112 के माध्यम से सूचना दी गयी कि 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उससे 2.5 लाख रूपये व मोबाइल छीन लिये
गये है। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर पूछताछ की गयी तो धर्मेन्द्र उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह अपनी बाइक से ग्राम धनौरा थाना दातागंज निवासी अपने मौसेरे साले रजनीश को 2.5 लाख रूपये देने जा रहा था, अज्ञात व्यक्तियो द्वारा घेरकर गिरा लिया तथा गेहूँ के खाली खेत में घसीटकर रूपये व मोबाइल छीनकर ले गये है।
प्रभारी निरीक्षक द्वारा गहनता से पूछताछ करने पर धर्मेंद्र व रजनीश उपरोक्त द्वारा बताया गया कि हमें ग्राम धनौरा के ओमवीर पुत्र बाँके की 10 बीघा जमीन पेशगी पर लेने के लिए 04 लाख रुपये देने थे जिनका इंतजाम नही हो पाया था
इसलिये हमने भूरे पुत्र रामविलास यादव निवासी ग्राम धनौरा थाना दातागंज को मौके पर बुलाकर 1,25,000 रूपये देकर भेज दिया था तथा यूपी-112 पर लूट की झूठी सूचना दे दी थी। जिससे हमें ओमवीर की सहानुभूति मिलने पर जमीन
पेशगी पर लेने हेतु रूपये देने के लिये कुछ और समय मिल जायेगा। घटना के क्रम में थाना पुलिस द्वारा रजनीश उपरोक्त द्वारा भूरे उपरोक्त को दिये गये 1,25,000 रुपये भूरे के पास से बरामद कर लिये गये है । धर्मेन्द्र व रजनीश उपरोक्त द्वारा दी गयी लूट की सूचना झूठी पायी गयी ।