आंधी तूफान में पेड़ गिरने से कई बिजली के खंभे टूटे,बिजली
जनता पीने के पानी को बूंद बूंद तरसी
फतेहगंज पूर्वी -वुधवार दोपहर आंधी तूफान से बिजली लाइन के पास खड़े दर्जनों पेड़ लाइन पर गिर गए।कई बिजली के खंभे टूट गए।जिस कारण बुधवार सुबह 12 बजे से रात खबर लिखे जाने तक बिजली सप्लाई नहीं मिल सकी थी।
इसके बाद दुबारा से रात में फिर आंधी तूफान आ जाने से विद्युत व्यवस्था सही नहीं हो पाई जिसके कारण घरों में लगे इन्वर्टर बैटरी डाउन हो गए जिससे घरों में लगे पानी के टैंक खाली हो गए जिससे बच्चों की पढ़ाई व पानी की दिक्कत का सामना करना पडा साथ ही तमाम ऐसे घर थे
जिनकी टीन शेड उखड़कर दूर जा गिरी।दुकानों में लगे बोर्ड भी टूट गए। जिससे दुकानदारों को खासा नुकसान उठाना पड़ा। मौसम अचानक बदल गया। तेज गति से हवाएं चलने लगीं और हल्की बूंदाबांदी होने लगी।हवा इतनी अधिक तेज थी कि कई पेड़ जड़ से उखड़ गए
तो कई की डालें टूट गईं। जिससे बिजली के कई पोल टूट गए व दुकानों के सामने लगे बोर्ड भी उखड़ गए लोग घरों से निकले तो गलियां और सड़कें धूल व कूड़ा करकट पड़ी हुई थीं।वहीं कुछ लोग अपनी टीन तलाश रहे थे कि शायद दूर उड़कर न गई हो।
जे ई सूरज कुमार ने बताया कि आंधी व तूफान की वजह से 33केवी लाइन पर कई पेंड़ गिरने के कारण कई खम्भे टूट गए थे मरम्मत कार्य किया जा रहा है जल्द ही बिजली सुचारू की जाएगी।