भाकियू (टिकैट) के जिला अध्यक्ष स.जगजीत सिंह गिल की अध्यक्षता में किसानों की समस्याओं को लेकर लिखा ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाकियू (टिकैट) के जिला अध्यक्ष स.जगजीत सिंह गिल की अध्यक्षता में किसानों की समस्याओं को लेकर लिखा ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

Monday, May 11, 2026 | May 11, 2026 Last Updated 2026-05-11T13:40:21Z
    Share
भाकियू (टिकैट) के जिला अध्यक्ष स.जगजीत सिंह गिल की अध्यक्षता में किसानों की समस्याओं को लेकर लिखा ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

रामपुर। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैट) के जिला अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह गिल की अध्यक्षता में संघ के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर किसानों की समस्याओं को लेकर लिखा 6 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन के द्वारा जिलाधिकारी को किसानों की समस्याओं को लेकर अवगत कराया गया कि जनपद में प्रति हेक्टेयर यूरिया खाद की मात्रा 7 कट्टा प्रति हेक्टेयर के हिसाब से किसानों को देने की जो पाबंदी लगाई गई है उसे यथाशीघ्र हटाया जाए। इसके अलावा यह भी अवगत कराया गया कि राणा शुगर मिल द्वारा जो किसानों का अवशेष भुगतान है और एक हफ्ते के अंदर शीघ्र कराया जाए तथा राणा शुगरमिल द्वारा किसानों को गन्ना बीज दिया गया है उसको ₹600 प्रति कुंतल के हिसाब से भुगतान लिया गया है तथा पत्ती अगोला की जो 12% छीज कटी है वह भी नहीं काटी गई है इस पर शीघ्र कार्रवाई की जाए तथा किसानों को छीज का पैसा वापस जलाया जाए। 

ज्ञापन के द्वारा मांग की गई कि पूरे जनपद में आवारा पशु जैसे गोवंश, बंदर और जंगली सूअर द्वारा किसानों की फसलों को जो नुकसान पहुंचाया जा रहा है उनको शीघ्र निस्तारण कराया जाए। यह भी अवगत कराया गया कि जनपद में जो स्मार्ट मीटर जबरन लगाई जा रहे हैं उन पर अत्यधिक बिल आ रहा है जिन्हें शीघ्र हटाकर पुराने मीटर लगाये जाए। 

किसानों की समस्याओं में यह भी बताया गया कि जनपद में जितनी नहरें हैं उनका बारिश से पहले शीघ्र सफाई कराई जाए जिससे धान की फसल में अधिक से अधिक किसानों को पानी मिल सके तथा यह भी बताया कि सरकारी गेहूं क्रय केन्द्र पर वरदानों की कमी को शीघ्र पूर्ण कराया जाए एवं किसानों की एक-एक सप्ताह तक भुगतान नहीं मिल रहा है उसे 48 घंटे के अंदर शीघ्र भुगतान करना सुनिश्चित करें।

साथ ही किसानों द्वारा चेतावनी दी गई की इन समस्त समस्याओं का समाधान एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करें अन्यथा भारतीय किसान यूनियन(टिकैट) 
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को बाध्य होगी जिसकी सीधी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष के साथ सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौके पर मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close