डीएम ने किया निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन के कार्यों का निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीएम ने किया निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन के कार्यों का निरीक्षण

Wednesday, May 6, 2026 | May 06, 2026 Last Updated 2026-05-06T10:25:40Z
    Share
डीएम ने किया निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन के कार्यों का निरीक्षण

बदायूं 06 मई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ तहसील दातागंज के सैजनी में निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अभियंताओं व अधिकारियों के साथ बैठक

 कर गुणवत्ता के साथ कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान पाया कि महिला पीएसी बटालियन के अनावासीय भवनो का निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा आवासीय भवनों का निर्माण कार्य जारी है।
 उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिए।
मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने बताया कि अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों की कुल लागत 112.31 करोड रुपए है तथा आवासीय भवनों की कुल लागत 300.47 करोड रुपए हैं

। आवासीय भवनों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जुलाई 2026 तक कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश पूर्व में कार्यदायी संस्था को दिए जा चुके हैं। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी व कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।
------
प्रेस संवाद संख्या 08 निःशुल्क प्रकाशनार्थ, सूचना विभाग द्वारा जारी
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close