*प्रेस नोटः दिनांक 06.05.2026
थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला सोथा नई वस्ती में पैसो के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति की हत्या करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को मय आलाकत्ल चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी श्री इक्तेदार अहमद पुत्र इफ्तेखार अहमद निवासी नई सराय थाना कोतवाली के द्वारा तहरीर के माध्य से सूचना दी कि दिनांक 03.05.2026 को मेरा साला शाहिद हुसैन पुत्र अरशद हुसैन निवासी चौधरी सराय थाना कोतवाली, बदायूं काम करके अपने घर जा रहा था तभी मौहल्ला सोथा नई बस्ती गुड्डू हलवाई के सामने वाली
गली मे मेरे साले शाहिद हुसैन को अभि0गण 1.नईम 2. फजल पुत्रगण अमीनउद्दीन 3.वासिफ पुत्र फरहत निवासीगण मोहल्ला चौधरी सराय नई बस्ती थाना कोतवाली, बदायूँ ने मिलकर एक राय होकर पूर्व के पैसो के लेनदेन को लेकर मेरे
साले शाहिद हुसैन उपरोक्त को रात्रि में घातक चीजो से वार कर मेरे साले की हत्या कर दी। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 102/2026 धारा 103(1)/3(5) BNS बनाम 1.नईम 2. फजल पुत्रगण अमीनउद्दीन 3.वासिफ पुत्र फरहत निवासीगण मोहल्ला चौधरी सराय नई बस्ती थाना कोतवाली बदायूँ पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त मे दौराने विवेचना तत्परता से
कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त अभि0गण 1.नईम पुत्र अमीनउद्दीन 3.वासिफ पुत्र फरहत निवासीगण मोहल्ला चौधरी सराय नई बस्ती थाना कोतवाली बदायूँ को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है
आज दिनांक 06.05.2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्त फजल पुत्र अमीनउद्दीन निवासी मौहल्ला चौधरी सराय नई बस्ती को ऊची ज्यारत के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है । अभियुक्त फजल की निशादेही
पर घटना मे प्रयोग किया गया आलाकत्ल चाकू की बरामदगी की गयी । बरामदगी के आधार पर धारा 4/25(1B)(b) आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी तथा गिरफ्तार शुदा अभियुक्त फजल उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*पूछताछ का विवरण –*
अभियुक्त द्वारा पूछने पर बताया कि मेरे बडे भाई नईम का शाहिद हुसैन पुत्र अरशद हुसैन जो चौधरी सराय के साथ मजदूरी के रूपये के लेनदेन को लेकर झगडा हो गया था जिसमें शाहिद हुसैन ने मेरे भाई नईम को बहुत मारा पीटा था । अपने भाई नईम के बुलाने पर मैं और मेरा छोटा भाई वासिफ हम दोनों अपने भाई नईंम के पास गुड्डू हलवाई के पास वाली गली में पहुँच गये थे। मेरे भाई नईम ने हमें बताया कि उसे
शाहिद हुसैन ने बहुत मारापीटा है शाहिद हुसैन मेरे भाई को पीटने के वाद रोड की तरफ जा रहा था। जिसको हम तीनो ने भागकर पीछा करके पकड़ लिया और मैने शाहिद हुसैन के ऊपर चाकू से हमला किया तथा मेरे छोटे भाई वासिफ ने लोहे की जंजीर से जिसमें आगे बंद ताला लगा था से हमला किया और मेरे भाई नईम ने शाहिद के हाथ पकड़े और हम तीनो भाई शाहिद से अपने भाई नईम के साथ हुई मारपीट का बदला लेकर वहाँ से भाग गये थे।
*