बदायूं सहसवान नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर निवासी एडवोकेट मजाहिर अली पत्नी शीरीन पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हो गए। उनके प्रस्थान के दौरान घर पर शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे माहौल भावुक हो गया।
रवाना होने से पहले लोगों ने दोनों जायरीनों को फूल-मालाएं पहनाकर मुबारकबाद दी और उनसे देश की तरक्की, अमन-चैन और
खुशहाली के लिए दुआ करने की गुजारिश की। इस दौरान लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया और अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए उनके सुरक्षित और सफल हज यात्रा की कामना भी की।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे लंबे समय से इस पवित्र यात्रा का इंतजार कर रहे थे। हज पर रवाना होने को लेकर घर में खुशी का माहौल था, लेकिन विदाई के समय परिजनों की आंखें नम हो गई। विदाई के बाद दोनों जायरीन हज की यात्रा के लिए आगे बढ़ गए।