फतेहगंज पूर्वी । प्लाईवुड फैक्ट्री के केमिकल युक्त पानी से यूकेलिप्टस के 40 से अधिक पेड़ सूख गए खेत मालिक ने पुलिस से की शिकायत।
थाना क्षेत्र के गांव हरेला के पास स्थित खेत मलिक अजय खंडेलवाल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी कृषि भूमि प्लाईवुड फैक्ट्री के बराबर में है जिसमें उन्होंने यूकेलिप्टस के पेड़ लगा रखे हैं वहीं बराबर में स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण और केमिकल युक्त पानी उनके खेत में भर जाता है
जिससे उनके खेत में भारी मात्रा में कीचड़ और दलदल हो गई है जिस कारण उनके खेत में लगे यूकेलिप्टस के 40 से अधिक पेड़ सूख कर खराब हो गए हैं वहीं कई बार फैक्ट्री प्रबंधन एवं कर्मचारियों से जब गंदे पानी का खेत में जाने को लेकर
शिकायत की तो फैक्ट्री प्रबंधन एवं कर्मचारी लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गए खेत मालिक ने आरोप लगाया है कि गंदे पानी की वजह से उसके खेत की उपजाऊ शक्ति भी खत्म हो गई है और आसपास घूमने वाले जानवरों के लिए
भी केमिकल युक्त पानी से नुकसान हो रहा है शिकायती पत्र में खेत के मलिक अजय खंडेलवाल ने पुलिस से उसके खेत में छोड़े गए गंदे पानी को तत्काल बंद कराए जाने की मांग की है।