बदायूं कप्तान अंकिता शर्मा का हॉट एनकाउंटर पुलिस के ऑपरेशन लंगड़ा ने बिगाड़ा डकैतों का भूगोल हापुड़-संभल के 5 डकैतों से मुठभेड़ तीन के पैरों में लगी गोली तो सीधे पहुंचे ऑर्थोपेडिक वार्ड।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं कप्तान अंकिता शर्मा का हॉट एनकाउंटर पुलिस के ऑपरेशन लंगड़ा ने बिगाड़ा डकैतों का भूगोल हापुड़-संभल के 5 डकैतों से मुठभेड़ तीन के पैरों में लगी गोली तो सीधे पहुंचे ऑर्थोपेडिक वार्ड।

Monday, May 25, 2026 | May 25, 2026 Last Updated 2026-05-26T06:46:49Z
    Share
बदायूं कप्तान अंकिता शर्मा का हॉट एनकाउंटर पुलिस के ऑपरेशन लंगड़ा ने बिगाड़ा डकैतों का भूगोल हापुड़-संभल के 5 डकैतों से मुठभेड़ तीन के पैरों में लगी गोली तो सीधे पहुंचे ऑर्थोपेडिक वार्ड।

​बदायूं में आजकल पुलिस अपराधियों का ऐसा स्वागत कर रही है कि अपराधी अब सीधे रास्ते चलने के बजाय सीधे अस्पताल के ऑर्थोपेडिक वार्ड पहुंच रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं बदायूं पुलिस के मशहूर ऑपरेशन लंगड़ा की, जिसका ताजा शिकार बने हैं पांच खूंखार डकैत।​शायद इन बदमाशों ने सोचा था कि गर्मी के मौसम में रात को खेतों की ठंडी हवा खाते हुए डकैती डालेंगे और आराम से निकल जाएंगे।

 लेकिन बदायूं पुलिस की कप्तान एसएसपी अंकिता शर्मा और उनकी टीम ने इनके सारे कूल इरादों पर पानी फेरते हुए ऐसा हॉट एनकाउंटर किया कि अब ये बदमाश अगले कुछ महीनों तक बिना लाठी या बैसाखी के खड़े भी नहीं हो पाएंगे।
​कहानी शॉर्टकट से शॉर्ट सर्किट तक की


​बीती 19.05.2026 एवं 20.05.2026 की रात को इस्लामनगर और सिठौली में कुछ चोर-डकैतों ने हाथ साफ किया था। ये वो बदमाश हैं जिन्हें हापुड़ और संभल की आबोहवा रास नहीं आ रही थी तो इन्होंने बदायूं के खेतों को अपना रैंप वॉक ट्रैक बना लिया। खेतों के रास्ते चुपके से गांव में घुसना और डकैती डालना इनका परमानेंट बिजनेस मॉडल बन चुका था।​बदमाशों का सोचना था खेतों के रास्ते जाएंगे तो गूगल मैप भी पुलिस को हमारा रास्ता नहीं बता पाएगा।


लेकिन पुलिस का सोचना था तुम रास्ता बदल सकते हो पर हमारी गोलियों का भूगोल नहीं
​पुलिस ने घेरा तो बदमाशों ने दिखाया 'फिल्मी स्वैग​मुखबिर की पक्की सूचना पर जब पुलिस ने इन बदमाशों की घेराबंदी की तो आत्मसमर्पण करने के बजाय बदमाशों ने शोले फिल्म के गब्बर सिंह बनने की कोशिश की। पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


​अब बदायूं पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस की खास विंग है वो सामने से आ रही गोलियों का जवाब थैंक यू बोलकर तो देती नहीं। पुलिस ने भी अपनी सरकारी पिच पर जवाबी बल्लेबाजी शुरू की। नतीजा पुलिस की सटीक यॉर्कर सीधे बदमाशों के पैरों के स्टंप्स पर जाकर लगी।
मनोज पैर में गोली ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बेड रेस्ट पर
किशनपाल पैर में गोली व्हीलचेयर की बुकिंग कन्फर्म
भूरे के पैर में गोली प्लास्टर चढ़वाने की तैयारी में
बाकी 2 साथी भी पहुंचे सलाखों के पीछे सोचा था काश भाग खड़े होंगे पुलिस ने अरमानों पर फेर दिया पानी
बरामदगी: बदमाशों के पास से लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात, भारी मात्रा में नगदी, और वो अवैध तमंचे व कारतूस भी बरामद हुए हैं, जिनसे ये पुलिस को डराने की नाकाम कोशिश कर रहे थे।
​कप्तान खुश टीम मालामाल!

​इस शानदार और सटीक कार्रवाई के बाद कप्तान साहिबा एसएसपी अंकिता शर्मा बेहद गदगद हैं। उन्होंने न सिर्फ इस मुठभेड़ की पूरी कहानी मीडिया के सामने रखी, बल्कि अपनी जांबाज टीम की पीठ थपथपाते हुए 25,000 रुपये के नकद इनाम की भी घोषणा कर दी।

​अब लोग कह रहे हैं कि बदायूं पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर आप वहां खेतों के रास्ते गलत इरादे से घुसेंगे, तो पुलिस आपको सीधे अस्पताल के रास्ते जेल के अंदर पहुंचाएगी। अब बदायूं में अपराध करने वाले अपराधियों के लिए एक ही संदेश है– “सुधर जाओ, वरना 'ऑपरेशन लंगड़ा' में अगला नंबर तुम्हारा भी हो सकता है!
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close