शराब पीने से रोका तो घर पर बरसाए पत्थर, देहात पुलिस ने 5 नामजद सहित कई पर दर्ज किया मुकदमा।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शराब पीने से रोका तो घर पर बरसाए पत्थर, देहात पुलिस ने 5 नामजद सहित कई पर दर्ज किया मुकदमा।

Saturday, May 2, 2026 | May 02, 2026 Last Updated 2026-05-02T15:13:28Z
    Share
शराब पीने से रोका तो घर पर बरसाए पत्थर, देहात पुलिस ने 5 नामजद सहित कई पर दर्ज किया मुकदमा।

संवाददाता लेखराज कौशल की रिपोर्ट हापुड़ उत्तर प्रदेश


हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के संतोष नगर में मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया, जब शराब पीने से मना करने पर कुछ युवकों ने एक मकान पर पथराव कर दिया। सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेते हुए भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार संतोष नगर में पथराव की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि क्षेत्र में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा थी और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि कुछ युवक एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे और घर पर पत्थरबाजी कर रहे थे। 

मकान में किराए पर रहने वाले नितिन कुमार ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसके घर के बाहर कुछ युवक शराब पी रहे थे। उसने जब उन्हें वहां शराब पीने से मना किया तो युवक भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने नितिन के साथ मारपीट शुरू कर दी। खुद को बचाने के लिए नितिन घर के अंदर भाग गया, जिसके बाद आरोपियों ने उसके घर और सीसीटीवी कैमरे पर पत्थरबाजी कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। थाना देहात पुलिस ने नितिन कुमार की तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर पांच नामजद युवकों सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close