8 मई को शहीद मेला ककराला बदायूं
इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने देश को आजादी दिलाने में अपने लहू को बहाया अपने प्राणों को निछावर किया जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर देश के आजादी दिलाई उन महापुरुषों का आज सत्ता में बैठी कुछ ताकते देश को फिर तोड़ना चाहती हैं
इस देश की एक बड़ी आबादी को बदनाम करके पीछे धकेलने का काम किया जा रहा है कि जैसे उनका इस देश के अंदर कोई योगदान ही ना रहा हो इतिहास गवाह है देश आजाद कराने में हिंदू मुस्लिम एक होकर लड़ रहे थे
जितना खून हिंदू भाई का वहा उतना खून मुसलमान भाइयों का भी वहा है
शहीदों ने यह सपने में भी नहीं सोचा होगा कि देश आज किस रास्ते पर है नफरतों का आज बोल वाला है देश में मात्र एक अकेला ऐसा बहादुर निडर नेता है
राहुल गांधी जो इन ताकतों से संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष कर रहा है और हर गरीब को न्याय दिलाने की कोशिश कर रहा है लेकिन अंध भक्तों के दिमाग में यह बात गूंज रही है कि भाजपा हमेशा राजगद्दी पर रहेगी उनकी सोच गलत है बड़े-बड़े ताकतवर संगठन वाले नहीं रहे तो बीजेपी की क्या औकात है
इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह यादव जिला कोषाध्यक्ष मेला समिति के अध्यक्ष साजिद अली ठेकेदार नगर अध्यक्ष ककराला शहजादा रिजवान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चौधरी वफाती मियां उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा ,बृजभूषण सिंह राजीव पटेल ,
अहमद अमजदी, मोरध्वज लोधी, यूनुस राजा ,फितरत अली ,राकेश ददा सोशल मीडिया के नवनीत यादव, नगर अध्यक्ष उझानी बबलू सैफी डॉक्टर खलील आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे