फतेहगंज पूर्वी।
क्षेत्र के गांव पढ़ेरा में प्राचीन देवस्थान जिन्दबाबा पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद चढ़ाकर पूजा अर्चना की गई प्रति वर्ष यहाँ पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।इस दौरान मेला भी पूरे दिन लगा रहा।
बुध पूर्णिमा पर रामगंगा नदी के किनारे कादरगंज, नगरिया कला घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।वही कादरगंज और नगरिया से रामगंगा में स्नान करने के बाद श्रदालु पढ़ेरा में स्थित जिन्दबाबा के दैव स्थान पर पहुंचकर
पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना के साथ प्रसाद चढ़ाया।इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।
मंदिर के महंत दिंगम्बर शर्मा ने बताया कि लोगों की मान्यता है कि जिन्दबाबा की पूजा अर्चना करने से घर परिवार में खुशहाली आती है।इसलिए प्रति वर्ष यहाँ मेले का आयोजन किया जाता है।
सुरक्षा व्यवस्था के चलते इंस्पेक्टर संतोष कुमार मय फोर्स के मौजूद रहे ।