मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में प्रदेश में संचालित प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की गई।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में प्रदेश में संचालित प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की गई।

Sunday, May 3, 2026 | May 03, 2026 Last Updated 2026-05-03T09:05:13Z
    Share
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में प्रदेश में संचालित प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की गईलखनऊ । मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेसवे,औद्योगिक पार्क,लॉजिस्टिक हब और विभिन्न शहरी परियोजनाओं को मिशन मोड में समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रक्रियात्मक बाधाओं को प्राथमिकता से दूर किया जाए। उन्होंने चित्रकूट, फर्रुखाबाद एवं जेवर लिंक एक्सप्रेसवे सहित प्रमुख परियोजनाओं के लिए शीघ्र भूमि अधिग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के चित्रकूट नोड में शीघ्र ही भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की इकाई का शिलान्यास होगा। ग्रेटर नोएडा में विकसित हो रहे मल्टी मोडल लॉजिस्टिक हब एवं मल्टी मोडल ट्रांसपोर्ट हब को प्रदेश के लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए

 महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने लखनऊ में प्रस्तावित विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर के लिए लेटर ऑफ अवार्ड जारी होने पर शीघ्र शिलान्यास की तैयारी करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल योजना के तहत 75 जनपदों में 150 विद्यालयों के निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा उपयुक्त लोकेशन सुनिश्चित करने के निर्देश


 दिए। उन्होंने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश अनुकूल बिल्डिंग बायलॉज, औद्योगिक भूखंडों के समयबद्ध उपयोग तथा सीड पार्क, टेक्सटाइल्स पार्क, बायो एनर्जी एवं CBG परियोजनाओं को प्राथमिकता देने पर बल दिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close