शिक्षा माफियाओं पर अंकुश लगाए प्रशासन - सतीश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शिक्षा माफियाओं पर अंकुश लगाए प्रशासन - सतीश

Monday, May 11, 2026 | May 11, 2026 Last Updated 2026-05-11T13:27:45Z
    Share
शिक्षा माफियाओं पर अंकुश लगाए प्रशासन - सतीश
बदायूँ। 11 मई को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने किसानों एवं जनहित की समस्याओं को लेकर मालवीय आवास गृह पर मासिक पंचायत का आयोजन किया‌। पंचायत के बाद 7 सूत्रीय जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। पंचायत में वक्ताओं ने जमकर प्रशासन की आलोचना की।
मालवीय आवास ग्रह पर पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा की जनपद भर में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी प्राइवेट विद्यालयों में निजी प्रकाशकों की पुस्तकों की बिक्री धड़ल्ले से कि जा रही रही है। शिक्षा विभाग की ओर से ऐसे विद्यालयों पर कार्यवाही न करना और शिक्षा माफियाओं को सहयोग देने जैसा लगता है। 

वही तमाम शिकायतों के बाद भी आज तक कोई कठोर कार्यवाही नहीं हो रही है। जल्द प्रशासन ने शिक्षा माफियाओं पर अंकुश नहीं लगाया तो संगठन के बैनर तले आन्दोलन किया जाएगा। संगठन शिक्षा माफियाओं की मनमानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
वहीं ज़िला महासचिव बीईशू दास ने कहा जनपद भर में प्राइवेट नर्सिंग होम एवं हॉस्पिटल में मरीजों को जैनेरिक दवाऐं प्रिंट रेट पर वेच कर खुलेआम मरीजों को लूटा जा रहा है। जबकि जेनेरिक दवाएं काफी सस्ते दामों पर बाजार में मिलतीं हैं। ऐसे नर्सिंग होम एवं हॉस्पिटलों के संचालकों पर चिन्हित कर कार्यवाही की जाए।


जिला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य ने मुद्दा उठाते हुए कहा पूर्व में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने लंबे समय से इस मांग को उठाया है और कई बार ज्ञापन के माध्यम से भैंसोर नदी को अवैध कब्ज़े से मुक्त कराने की माँग की गई। सम्बंधित विभाग द्वारा माँग पर अबतक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। जनहित की जितनी भी मांगें है 

भाकियू (चढ़ूनी) संगठन हमेशा से इन गंभीर समस्याओं को उठता रहता है यह सभी मांग पूरी की जाए जिससे भैंसोर नदी को अवैध कब्ज़े से मुक्त कराया जाए। साथ ही जनपद में अलग अलग स्थानों की गोशालाओं की दयनीय स्थिति के बावजूद ज़िम्मेदारों नें कोई ठोस कदम नहीं उठाए अब तक कोई जिम्मेदारी नहीं ली है जो लापरवाही को प्रकट करता हैं।


प्रदेश सचिव आसिम उमर ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा उझानी नगर में कल्याण सिंह चौक से घंटाघर व कश्यप पुलिया से नवीन मंडी तक पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क की चौड़ीकरण का कार्य लम्बे समय से अधर में होने से आये दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। कई लोगों की जान भी जा चुकी है। स्कूली वाहन, किसान वाहन, शव वाहन व प्रशासनिक वाहनों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 

आने वाले सावन माह में लाखों शिव भक्त इसी मार्ग से गुज़रेंगे। यदि कोई बड़ी घटना घटित होती है उसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग पूर्ण रूप से ज़िम्मेदार होगा। समय रहते इस मार्ग का चौड़ीकरण तत्काल आदेशित कर पूर्ण कराएं।

 ज़िला सचिव महेंद्र पाल ने कहा जनपद भर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव व फॉगिंग कराई जाए। साथ ही बदायूँ सदर में प्रथम व द्वितीय रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा कराने आये लोगों से प्रलेखों द्वारा 1% की रिश्वत कार्यालय के कर्मचारियों के नाम से बैनामा धारकों से वसूल ली जाती है

 सरकार के जीरो टॉलरेंस की लगातार धज्जियां उड़ाई जाती हैं।
इस अवसर पर यार्वेंद्र यादव, बीयीशुदास, नूरुद्दीन, रजनीश उपाध्याय, सत्येंद्र यादव, रनवीर यादव, मुन्शी, इरशाद खा, बब्ल खा, महेंद्र पाल, कासिम, छेटा लाल, चंद्रपाल, कृष्ण अवतार शाक्य, जान मोहम्मद, नन्हे पंडित, बोबी धर्मेंद्र सिंह, रामवीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close