स्थानांतरण के संबंध में भारतीय किसान यूनियन का लगातार तीसरे दिन धरना जारीबैंक
15 मई बिल्सी तहसील के गांव रियो नाई में 16 मई दिन शनिवार से धरना की कमान संभालेगी औरतें ग्राम वासियों का कहना बैंक नहीं तो वोट नहीं।
आज हमारे किसानों के मसीहा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नेता स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि बिल्सी तहसील परिसर में मनाई गई। सभी पदाधिकारी एवं किसान साथियों ने फोटो पर माला अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा बहुत बड़ी पंचायत कर तहसीलदार महोदय को उप जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सोपा ज्ञापन में स्टेट बैंक रियो नाई तथा स्टेट बैंक निजामपुर का स्थानांतरण रोकने के संबंध में अब तक जनता द्वारा प्रार्थना पत्र दिए गए थे ।उन पर कोई सुनवाई न होने के कारण सोमवार 18 मई को भारतीय किसान यूनियन आरएम ऑफिस पर धरना प्रदर्शन करेगी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश के कई नेता होंगे सभी किसान अपने वाहनों से 11:00 बजे आरटीओ ऑफिस पर पहुंच जाएंगे वहीं से एकत्र होकर के आरएम ऑफिस जो बदायूं के नवादा पर है
वहीं से एक साथ कूच करेंगे हमने तहसीलदार महोदय से निवेदन किया है की जनता को टकराव का मौका ना दें तो ज्यादा अच्छा है यदि बैंक वालों ने कसम खा रखी है हमें बैंक स्थानांतरण करनी है तो जनता ने भी कसम खा रखी है
16 मई से धरने की कमान सहसवान तहसील अध्यक्ष अलका यादव के हाथ में होगी शनिवार से धरना पर औरतें बैठेंगी उनका कहना है हम कोई सरकारी शराब का ठेका गांव में नहीं चलने देंगे
सबसे पहले सरकारी ठेका शराब का गांव से हटाया जाए अन्यथा इन सब के लिए जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा पंचायत में बिल्सी तहसील के सभी पदाधिकारी एवं भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।