हत्या या आत्महत्या बीती रात से गायब युवक का शव सुबह घर के बाहर मिला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट करेगी खुलासा..
उझानी थाना क्षेत्र के गांव नरऊ निवासी युवक बीती रात से गायब था सुबह युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे घर के बाहर मिलने से गांव मे सनसनी फैल गई.परिजन गांव के कई लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहें है।
हत्या या आत्महत्या यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता लग सकेगा .वहीं मृतक युवक के परिजन गांव के कुछ लोग पर हत्या का आरोप लगा रहें .बताते है की कल मृतक अमन का बाजार जातें समय गांव के ही लोगों से रास्ते किसी बात को लेकर विवाद हो भी
हुआ था. जिसकी शिकायत करने मृतक कोतवाली भी गया था. आज सोमवार की सुबह युवक का शव उसी के घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों मे मिला है पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है.पुलिस मामले की जांच मे जुटी