चेक में भरी रकम को फर्जी तरीके से बढ़ाने में मुकदमा दर्ज।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चेक में भरी रकम को फर्जी तरीके से बढ़ाने में मुकदमा दर्ज।

Sunday, May 10, 2026 | May 10, 2026 Last Updated 2026-05-10T15:45:11Z
    Share

चेक में भरी रकम को फर्जी तरीके से बढ़ाने में मुकदमा दर्ज।

फतेहगंज पूर्वी। 
थाना क्षेत्र में चेक के साथ कथित कूटरचित तरीके से और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रवीण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
द्वारिकेश चीनी मिल निवासी प्रवीन सिंह शेखावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने लगभग एक वर्ष पूर्व मुरादाबाद निवासी आशीष राठौर को छह चेक दिए थे, जिनमें प्रत्येक चेक की राशि 35 हजार रुपये थी। आरोप है 

कि सभी चेकों का भुगतान बैंक के माध्यम से पहले ही कराया जा चुका था।
पीड़ित के अनुसार 10 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक चेक भुगतान संबंधी मैसेज आया, जिसके बाद उन्हें जानकारी हुई कि चेक संख्या 000058 में कथित रूप से कूटरचना कर 35 हजार रुपये की राशि को बढ़ाकर 8 लाख 35 हजार रुपये कर दिया गया। आरोप है कि चेक में अंक और शब्द दोनों में फेरबदल किया गया।


प्रवीन सिंह शेखावत ने आरोप लगाया कि आशीष राठौर और उसकी बहन आकांक्षा राठौर ने आपस में सांठगांठ कर धोखाधड़ी और छलपूर्वक चेक में हेराफेरी की। मामले को गंभीर बताते हुए पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।कार्यवाही की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close