ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकारों की मांगों को लेकर डीएम को सौपा ज्ञापन
रामपुर: पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड और मुफ्त इलाज की मांग, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन जिला अस्पताल में भेदभाव का आरोप, बाहर से लिखी दवाओं का भुगतान अस्पताल प्रबंधन से कराने की मांग
रामपुर। समाज और प्रशासन के बीच सेतु का काम करने वाले पत्रकारों ने अब
अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है। बुधवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की रामपुर इकाई ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की पुरजोर मांग की है।
संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि पत्रकार दिन-रात सरकार की योजनाओं और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हैं, लेकिन स्वयं उनकी समस्याओं और जरूरतों पर कोई खास ध्यान नहीं दिया जाता।
ज्ञापन में की गई प्रमुख मांगो मे
आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं: जनपद रामपुर के सभी पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनवाए जाएं, ताकि उन्हें गंभीर बीमारियों की स्थिति में मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सके।
पर्चा बनवाने की अलग व्यवस्था: जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पत्रकारों को लंबी कतारों में न लगना पड़े, इसके लिए उनके पर्चे बनवाने की अलग व्यवस्था की जाए।
मुफ्त चेकअप और दवाओं का भुगतान: जिला अस्पताल में पत्रकारों का चेकअप पूरी तरह फ्री हो। इसके अलावा, जो दवाएं अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं और डॉक्टर बाहर से (एलपी) लिखते हैं, उन दवाओं को खरीदकर देने या उनका भुगतान करने की जिम्मेदारी जिला अस्पताल प्रशासन की होनी चाहिए।
सीएमएस पर लगे भेदभाव के गंभीर आरोप
ज्ञापन में जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल में भेदभाव किया जा रहा है। ज्ञापन के अनुसार, सीएमएस (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक) अपने चहेते और सक्षम लोगों को तो एलपी (बाहर की) दवाएं आसानी से उपलब्ध करा देते हैं,
जबकि जिन्हें वास्तव में जरूरत है, उन्हें यह सुविधा नहीं मिल रही है।एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से अपील की है कि इन मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए ताकि किसी भी गरीब पत्रकार को इलाज के अभाव में परेशान न होना पड़े।
इस ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष के अलावा मुरारी लाल पांडेय, निधि गुप्ता, छोटे गंगवार,मो आलिम इकबाल खान शिव शंकर गुप्ता दुर्गेश सिंह शंकर सिंह बीरेंद्र गुप्ता आर के कश्यप कृपाल सिंह आदि के हस्ताक्षर