तालाब में फंसी गाय को फायरब्रिगेड की टीम के द्वारा निकाला गया
फतेहगंज पूर्वी।
थाना क्षेत्र के गांव कादरगंज के तालाब में एक गाय दो दिन पहले फंस गई थी।बुधवार को कादरगंज गांव के ही समाजसेवी अभिनव गौड़ ने फरीदपुर फायर ब्रिगेड के अधिकारी को इसकी सूचना दी।इसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ब्रजपाल सिंह,रामजीलाल,
सचिन और मोहित कुमार गांव में पहुंचे और गाय को रेस्क्यू कर तालाब से बाहर निकलवाया।गांव के सत्यदेव पाठक ने बताया कि दो दिन पहले लोगों ने ये गाय तालाब में जमी हुई
काई में फंसी हुई देखी लेकिन उसे निकालने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था।तब फायर ब्रिगेड की टीम ने गांव में पहुंचकर गाय को तालाब से निकालकर उसकी जान बचाई।
फायरब्रिगेड के इंस्पेक्टर सचिन शाक्य ने बताया कि बुधवार दोपहर को सूचना मिलने के बाद टीम को गांव में भेजकर गाय को सुरक्षित निकलवाया गया।