गन्ने की फसल में लगी आग बुझाते समय झुलसे बुजुर्ग की उपचार के बाद मौत।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गन्ने की फसल में लगी आग बुझाते समय झुलसे बुजुर्ग की उपचार के बाद मौत।

Saturday, May 2, 2026 | May 02, 2026 Last Updated 2026-05-03T01:43:54Z
    Share
गन्ने की फसल में लगी आग बुझाते समय झुलसे बुजुर्ग की उपचार के बाद मौत।
फतेहगंज पूर्वी।
थाना क्षेत्र के हरेली अलीपुर निवासी चंद्रपाल उम्र करीब 58 वर्ष 25 मार्च को शाम के समय अपने खेत पर थे तभी वहां मेंड़ पर रखे कूड़े में अचानक आग लग गई जिससे पड़ोस के गेंहू की कटी हुई फसल में आग लग गई पड़ोस में ही उनके भाई महेंद्र की गन्ने की फसल खड़ी थी

 जब आग गन्ने की फसल में लगने लगी तो बुजुर्ग चंद्रपाल भाई की गन्ने की फसल को बचाने के लिए आग बुझाने का प्रयास करने लगे और आग बुझाते समय बुरी तरह झुलस गए। जब परिजन उन्हें तलाशते हुए खेत की तरफ गए तो वह गम्भीर घायलावस्था में खेत में पड़े थे।

परिजनों ने आनन फानन में चंद्रपाल को बरेली निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।अस्पताल वालों द्वारा फतेहगंज पूर्वी थाना में सूचना भेजी गई

 जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।शाम को बुजुर्ग का शव गांव में पहुंचा तो गाँव का माहौल गमगीन हो गया।चंद्रपाल के एक बेटा और एक बेटी है।


थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर बुजुर्ग के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close