फर्जी हॉस्पिटलों पर कार्यवाही करे स्वास्थ्य विभाग : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फर्जी हॉस्पिटलों पर कार्यवाही करे स्वास्थ्य विभाग : शंखधार

Saturday, May 9, 2026 | May 09, 2026 Last Updated 2026-05-10T06:40:04Z
    Share
नेशनल 24 लाईव 

फर्जी हॉस्पिटलों पर कार्यवाही करे स्वास्थ्य विभाग : शंखधार
मिलक। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा है कि तहसील क्षेत्र मिलक में कई फर्जी हॉस्पिटल, लैब, बिना डिग्री धारक डॉक्टर बनकर और कई ऐसे मेडिकल संचालक हैं


 जो कि स्वयं को डॉक्टर बताकर आम जनता के जीवन से खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं आए दिन हॉस्पिटलों में हादसे होते हुए देखे जाते रहे हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तात्कालिक कार्यवाही तो अवश्य ही की जाती है

 और कुछ समय के बाद पुनः वही स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ठीक इसी प्रकार से कुछ अवैध रूप से लैब भी संचालित की जा रही हैं जहां पर रिपोर्ट तैयार करने योग्य डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं सिर्फ़ और सिर्फ़ डिग्री धारक डॉक्टर के नाम का उपयोग किया जा रहा है। कुछ मेडिकल संचालक ऐसे हैं 

जो कि आम जनता के सामने स्वयं डॉक्टर बनकर दवाईयां दे रहे हैं। जिस कारण आम जनता के जीवन से खुलेआम खिलवाड़ होना प्रतीत होता है। स्वास्थ्य विभाग रामपुर से आग्रह है कि वह तहसील क्षेत्र मिलक में एक सघन अभियान चलाकर जो भी अवैध रूप से हॉस्पिटल, 

लैब या मेडिकल स्टोर पर स्वयं को डॉक्टर बताकर आम जनता के जीवन से खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं उनके खिलाफ़ कठोरतम कार्यवाही अमल में लाई जाए। जिससे कि भविष्य में होने वाली किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close