फतेहगंज पूर्वी।
लखनऊ हाईवे पर सोमवार सुबह छह बजे के समय रम्पुरा मोड के पास एक 25 वर्ष के युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची। पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस द्वारा फरीदपुर सरकारी अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उस व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मृतक व्यक्ति की पहचान करवाने के प्रयास में जुटी हुई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भिजवाया है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर लगने से घायल हुआ था अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।