को लेकर हुई एक महत्वपूर्ण बैठक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

को लेकर हुई एक महत्वपूर्ण बैठक

Friday, May 15, 2026 | May 15, 2026 Last Updated 2026-05-15T15:59:27Z
    Share
ईद को लेकर हुई एक महत्वपूर्ण बैठक

खुले में ना हो कुर्बानी,
कुर्बानी के फोटो वीडियो भी न हो प्रसारित

थाना प्रभारी ने धर्म गुरुओं के साथ हुई बैठक में दिए निर्देश

संवाद सूत्र फतेहगंज पूर्वी - आगामी त्यौहारों को मध्य नजर रखते हुए थाना प्रभारी संतोष कुमार ने क्षेत्र के धर्म गुरु,जनप्रतिनिधियों व अन्य संभ्रांत व्यक्तियों के साथ शुक्रवार को नगर के थाने में एक मीटिंग का आयोजन किया।जिसमें उन्होंने आने वाले त्योहार ईद के बारे में लोगों से बातचीत की।

उनका कहना था कि ईद के दिन किसी भी कीमत पर खुले में कुर्बानी नहीं होने दी जाएगी।साफ सफाई का भी सभी लोग विशेष ध्यान रखेंगे।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर कुर्बानी का किसी भी प्रकार का कोई फोटो वीडियो प्रसारित नहीं किया जाएगा।

 इन सभी बातों का ध्यान ईद के दिन सभी लोग रखें। क्षेत्र में अलग-अलग स्थान से आए लोगों से उन्होंने ईद की नमाज के बारे में जानकारी ली।
बैठक में नगर के अध्यक्ष संजय पाठक, पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद,पवन राज मिश्रा,डॉ यशपाल सिंह,अमित मिश्रा,सूरजपाल प्रधान,शकील कुरैशी,मंसूर खा ब देहात क्षेत्र से आए संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close