विद्युत विभाग ने मुजरिया क्षेत्र के गांव मटकुली में चलाया संघन चैकिंग अभियान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विद्युत विभाग ने मुजरिया क्षेत्र के गांव मटकुली में चलाया संघन चैकिंग अभियान

Saturday, May 9, 2026 | May 09, 2026 Last Updated 2026-05-09T15:34:45Z
    Share
विद्युत विभाग ने मुजरिया क्षेत्र के गांव मटकुली में चलाया संघन चैकिंग अभियान 
 
गांव में 40 मकान चेक की जिसमें 12 वैध 
28 अवैध रूप से चलते पाए गए ,

पोल और केबल बदलने के आदेश


सहसवान, बदायूं। शनिवार को मटकुली गांव स्थित मुजरिया उपकेंद्र क्षेत्र में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गांव में लगभग 40 मकानों के सापेक्ष मात्र 12 वैध विद्युत संयोजन पाए गए।
निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं के विद्युत भार (लोड) का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार लोड वृद्धि एवं मीटर स्थापित कराने की कार्यवाही कराई गई। साथ ही जिन मकानों में विद्युत संयोजन नहीं पाए गए, उन्हें तत्काल नए विद्युत संयोजन लेने हेतु प्रेरित किया गया। ग्रामीणों द्वारा आश्वासन दिया गया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर सभी परिवार वैध विद्युत संयोजन प्राप्त कर लेंगे।


निरीक्षण में यह भी पाया गया कि गांव में पूर्व से पड़ी विद्युत केबल तेज आँधी एवं तूफान के कारण जर्जर अवस्था में है, जिसके चलते ग्रामीण अस्थायी रूप से बल्लियों के सहारे विद्युत लाइन संचालित कर रहे हैं। उक्त स्थिति को गंभीरता से

 लेते हुए संबंधित अवर अभियंता को तत्काल 03 विद्युत पोल स्थापित कराने तथा जर्जर केबल को बदलने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे विद्युत आपूर्ति सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित हो सके।
विद्युत विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे केवल वैध विद्युत संयोजन का उपयोग करें तथा विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close