भारतीय किसान यूनियन (राजनैतिक) की जिला कार्यालय पर पंचायत बैठक का हुआ आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय किसान यूनियन (राजनैतिक) की जिला कार्यालय पर पंचायत बैठक का हुआ आयोजन

Saturday, May 2, 2026 | May 02, 2026 Last Updated 2026-05-02T13:27:37Z
    Share
भारतीय किसान यूनियन (राजनैतिक) की जिला कार्यालय पर पंचायत बैठक का हुआ आयोजन
रामपुर । शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की पंचायत जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार के नेतृत्व में नैनीताल रोड बिलासपुर गेट स्थित ज़िला कार्यालय पर संपन्न हुई। पंचायत को संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार ने कहा की हम गांव गांव जाकर किसानों को सूचित कर रहे हैं कि रामपुर में आगामी दिनों होने वाले ऐतिहासिक आन्दोलन की तैयारी करले।

 बहुत जल्द रामपुर कलेक्ट्रेट में आन्दोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व मैं जितने भी जायज़ मांगे को लेकर ज्ञापन दिए है अभी तक कोई निस्तारण नहीं हुआ है ज़िले के किसानों बहुत परेशान है।

 उन्होंने कहा तहसील मिलक में हुए धान खरीद घोटाले की अभी तक कोई जांच नहीं हुई है और कहा जिले की कुछ नहरों में पानी छोड़ा गया है कुछ में नहीं। उन्होंने कहा कि थाना गंज के सब इंस्पेक्टर हिमांशु सिंघल को हमने प्रार्थना पत्र दिया था

 जिसको अनदेखा किया गया न जांच की न कोई कार्यवाही की। और उन्होंने कहा तहसील मिलक अंतर्गत जल जीवन मिशन की धज्जियां उड़ी पड़ी है। खतौनी में नाम व अंश सुधार को लेकर भी कई बार ज्ञापन दे चुके है और उन्होंने कहा कि ज़िला रामपुर में बिजली विभाग उपभोक्ताओ को जानबूझकर परेशान कर रहा है अधिक बिल निकाले जा रहे है 

और अन्य बहुत समस्याएं है उपभोक्ताओं की समस्याओं को अधिशासी अभियंता मिलक से मिले किसानों की कुछ समस्याओं के निस्तारण करने की मांग की उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए 

निस्तारण करने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर रामपाल पटेल, फरीद खां, बाबर खां, भूपेंद्र कुमार, उदयवीर गंगवार, मुताहिर खां, मुशीब अली खां, शाहिद खां, फ़ज़िल अंसारी, अबदुल रज़्ज़ाक खान सहित अधिक किसान मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close