रामपुर। अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़रहत अली खान ने कहा कि कुछ लोग गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की सरकार से मांग कर रहे हैं।
उनमें विशेष तौर से वह लोग भी हैं जो भारत को भारत माता बोलने पर एतराज करते हैं। वंदे मातरम नहीं बोलते यूसीसी क़ानून का विरोध करते हैं ।
ऐसे लोग से पूछना चाहता हूं कि क्या आप गऊ माता की जय बोल सकते हैं।
कहेंगे हम नहीं बोल सकते तो भाई फिर मांग क्यों कर रहे हो।
गाय सिर्फ पशु ही नहीं हम सभी भारतीयों की माँ हैं यह मै नहीं कह रहा। इतिहास बोल रहा है।
इसलिए गौमाता को पशु कहने वाले सही शब्दों का प्रयोग करें।
यह दर्जे का मामला नहीं भारतीय आस्था का प्रशन है।