झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्ती, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए नोटिस।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्ती, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए नोटिस।

Saturday, May 2, 2026 | May 02, 2026 Last Updated 2026-05-02T14:59:55Z
    Share
झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्ती, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए नोटिस।

 संवाददाता लेखराज कौशल की रिपोर्ट हापुड़ उत्तर प्रदेश

हापुड़। जिले में अवैध रूप से क्लीनिक चला रहे झोलाछापों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। गांवों और शहरी क्षेत्रों में बिना पंजीकरण चिकित्सा कार्य कर रहे लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
संवाददाता लेखराज कौशल की रिपोर्ट हापुड़ उत्तर प्रदेश


मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग द्वारा नियमित अभियान चलाकर ऐसे संचालकों की पहचान की जा रही है

 और उन्हें चेतावनी दी जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नोटिस के बावजूद यदि अवैध क्लीनिक बंद नहीं किए गए तो संबंधित स्थानों को सील करने के साथ अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

 स्वास्थ्य विभाग अब रोजाना इस अभियान को आगे बढ़ा रहा है, जिससे जिले में अवैध चिकित्सा प्रथाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close