प्रेस नोट,* दिनांक 10.05.2026
थाना सिविल लाइन्स
मदर्स डे पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक बालिका को उसके माता-पिता से मिलवाया
दिनांक 09.05.2026 को थाना सिविल लाइन पुलिस को गश्त, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति /वाहन, आदि के दौरान रात्रि करबी 10.30 बजे रहमुद्दीननगर से धमई जाने वाले रास्ते पर एक लड़की उम्र करीब 15 वर्ष सड़क किनारे बैठी मिली जिसने अपना नाम समरीन पुत्र इस्लाम निवासी हनुमान मन्दिर के पास आमिर मेडीकल स्टोर के पास लोनी जनपद गाजियाबाद तथा अपनी पीठ व पैर में दर्द होना बताया। थाना पुलिस द्वारा उक्त 15 वर्षीय लड़की को उपचार हेतु जिला अस्पताल, बदायूँ में भर्ती कराया गया।
दिनांक 10.05.2026 को आज सुबह एक महिला द्वारा पुलिस चौकी शेखूपुर थाना सिविल लाइन बदायूँ पर आकर बताया गया कि बीती रात जो लडकी चोटिल अवस्था में मिली है वह मेरी बहन “कनक” है। उक्त महिला व चोटिल लड़की के बयानों में विरोधाभास होने की दशा में उच्चाधिकारीगण को अवगत कराते हुए प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन द्वारा विस्तृत जांच प्रारम्भ की गई।
सुश्री अंकिता शर्मा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में, श्री अभिषेक सिंह - अपर पुलिस अधीक्षक नगर व श्री रजनीश कुमार उपाध्याय - क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अभियान – “आपरेशन मुस्कान” के तहत कार्यवाही करते हुए गाजियाबाद की गुमशुदा किशोरी को उसकी माँ से मिलाया गया।
*विवरण पूछताछ -*
प्रभारी निरीक्षक महिला थाना की मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन द्वारा पुनः गहनता से पूछताछ पर लडकी (कनक) ने अपना नाम समरीन पुत्री इस्लाम, मां का नाम मैनाज निवासी हनुमान मन्दिर के आगे आमिर मेडीकल के पास थाना लोनी गाजियाबाद बताया तथा उक्त महिला ने अपना नाम- सीमा पत्नी गिरीश याद, मायका ग्राम तकीपुर थाना बिनावर बदायूँ तथा ससुराल ग्राम महरोली थाना बिल्सी जनपद बदायूं बताया।
सीमा ने बताया कि समरीन (कनक) करीब 1 माह पहले हमें आनन्द बिहार रेलवे स्टेशन पर मिली थी समरीन ने हमें बताया कि मेरे पिता नही है इसलिए हम इसे अपने घर ले आये थे और अपनी बेटी की तरह रख रहे थे। इसके परिवार के बिषय में पूछते थे तो यह मना कर देती थी।
*कार्यवाही -
प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन द्वारा पुनः थाना प्रभारी लोनी श्री मुकेश सोलंकी से वार्ता की गयी तो प्रकाश में आया कि समरीन दि0 15.04.2026 से लापता है जिसके सम्बन्ध में थाना लोनी पर समरीन की मां मैनाज की तहरीर पर मु0अ0सं0 130/26 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया है। समरीन की मां मैनाज से जरिए दूरभाष वार्ता की गयी तो बताया कि मेरी बेटी दि0 15.04.2026 से घर से गुमशुदा है। हमने अपनी बेटी को रूडकी, सहारनपुर, मेरठ आदि जगहो पर काफी तलाश किया था ।
थाना लोनी गाजियाबाद पुलिस को सूचना दी गयी है। सूचना मिलने पर लोनी थाने से विवेचक उ0नि0 श्री अमित शर्मा व समरीन की मां मैनाज अपने परिजन के साथ थाना सिविल लाइन पर आये हैं, मैनाज व समरीन एक दूसरे को अच्छी तरह पहचान रहे हैं। बालिका समरीन को नियमानुसार विवेचक व उसकी मां के सुपुर्द किया गया।
*बदायूं पुलिस द्वारा करीब 25 दिन से अपने परिवार से लापता बालिका समरीन को मदर्स डे पर उसकी मां व परिवारीजन से मिलवाया गया जिसकी समरीन के पिता व परिवरीजन द्वारा बदायूं पुलिस की भूरि - भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया गया।*
*टीम -*
प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन, बदायूँ
प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, बदायूँ
चौकी प्रभारी शेखूपुर
मिशन शक्ति केन्द्र टीम, थाना सिविल लाइन