जिलाधिकारी अवनीश रयने समस्त एसडीएम एवं तहसीलदारों को आवश्यक निर्देश जारी किये।
बदायूँ। दिनांक 13 मई को आई तेज आंधी एवं खराब मौसम के दृष्टिगत प्रभावित व्यक्तियों, घायलों तथा क्षतिग्रस्त मकानों को तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने हेतु समस्त एसडीएम एवं तहसीलदारों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार
भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे तथा प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करेंगे।
साथ ही विद्युत विभाग को भी निर्देशित किया गया है कि आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हुए बिजली के खंभों,
पोलों एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित अन्य बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल ठीक कराया जाए, ताकि जनसामान्य को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
किसी भी प्रकार की आकस्मिक घटना या आपदा की सूचना प्राप्त होने पर प्रभावित लोगों को तत्काल आवश्यक सहायता, राहत एवं सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।