आंधी और बारिश से उड़ गया गरीब का आशियाना
तीन माह पहले आई थी प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त, दूसरी किस्त ना आने से निर्माण कार्य पड़ा अधूरा।
नगर के मोहल्ला उत्तमगंज निवासी राम रतन पुत्र इतवारी लाल ने बताया कि मंगलवार को लगभग 12:00 बजे बहुत तेज आंधी तूफान और बारिश से उसके अधवने घर की चौखट व दीवार पूरी तरह से धराशाई हो गई
राम रतन ने बताया कि वह बेहद गरीब है और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उसका आवास स्वीकृत हुआ था। उसने बताया कि जनवरी के महीने में प्रथम किस्त लगभग एक लाख रुपए खाते में आए थे जिससे मकान का निर्माण शुरू
करवा दिया था लेकिन दोबारा पैसा नहीं आने से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ था मंगलवार को तेज आंधी और बारिश में गरीब का आशियाना उड़ गया उसने बताया कि अगर समय से प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त आ गई होती तो वह निर्माण कार्य पूरा कर लेता और
उसको बरसात के महीने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता तेज आंधी के कारण उसकी बनी हुई दीवार एवं लगी हुई चौखट उखाड़ कर गिर पड़ी जिससे उसे काफी नुकसान हुआ है वही प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी न होने के कारण गरीब की रातें फिर भी जाग कर ही कटेगी। वहीं सरकारी सिस्टम के आगे बेबस है गरीब।
*आँधी में गिरा एक महीने पहले लगा स्मृति द्वार*
टिसुआ गांव में शिवपुरी मार्ग पर करीब एक महीने पहले सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य का स्मृति द्वार लगवाया गया था जो कि मंगलवार को तेज रफ्तार से आयी आँधी में उड़ गया जिससे वहा आसपास के दुकानदार बच गए
गनीमत रही कि किसी के कोई चोट नही आई है दुकानदारों का कहना है कि जब महापुरुषों के हित में किये गए कार्यों में ही कोताही बरती जा रही है फिर जनता के साथ क्या होता होगा।दुकानदार बाबू,विकास, नरेंद्र, अजीत, असलम की दुकानों के ऊपर गिरा स्म्रति द्वार ।