बहगुल नदी में मगरमच्छ देखने से ग्रामीणों में दहशत ।
फतेहगंज पूर्वी।
थाना क्षेत्र के गांव खाता के पास बह रही बहगुल नदी में सोमवार सुबह एक मगरमच्छ दिखाई दिया।गाँव की ही सुशीला देवी अपनी बकरियों को चराने नदी के पास गई तो उन्होंने बकरियों को एक रस्सी से बांधकर वही छाँव में बैठ गई तभी नदी में से मगरमच्छ बाहर आया और
एक बकरी पर हमला कर दिया और उसे पकड़कर पानी में ले जाने लगा जब सुशीला देवी ने देखा तो उन्होंने बकरी के गले में बंधी रस्सी को खींचकर बकरी को बचाने का प्रयास किया तब मगरमच्छ ने उन पर भी हमला कर दिया शुशीला ने भागकर अपनी जान बचाई।वही उसी गांव के एक लड़के ने बताया कि
वह मछली पकड़ने गया था तो उसके मछली पकड़ने वाले कांटे में मगरमच्छ फँस गया तब वह वहाँ से अपनी जान बचाकर भाग आया।ग्रामीणों ने बताया कि सुबह तड़के और शाम के समय मगरमच्छ नदी से निकलता है जिसकी वजह से ग्रामवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है ग्रामीण अब नदी की तरफ जाने से डर रहे हैं।