पुलिस ने बाल तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश,1500 से 5000 तक में बेचते थे मासूम बच्चों को

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस ने बाल तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश,1500 से 5000 तक में बेचते थे मासूम बच्चों को

Monday, June 1, 2026 | June 01, 2026 Last Updated 2026-06-01T14:33:16Z
    Share
पुलिस ने बाल तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश,
1500 से 5000 तक में बेचते थे मासूम बच्चों को 

 संवाददाता लेखराज कौशल की रिपोर्ट हापुड उत्तर प्रदेश

हापुड़। नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने और उनकी खरीद-फरोख्त करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए हापुड़ नगर पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार

 किया है। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से दो अपहृत बालकों को सकुशल बरामद किया है। आरोपित बच्चों को 1500 से 5000 रुपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे और उनसे खेतों व पशुपालन से जुड़े कार्य कराए जाते थे।

जानकारी के अनुसार 17 मई को शिवगढ़ी निवासी 15 वर्षीय किशोर घर से नाराज होकर साइकिल से निकल गया था। वह सपनावत होते हुए ब्रजघाट पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात अमित कुमार से हुई। किशोर ने भूख लगने की बात कही तो अमित ने उसे खाना खिलाया। 

आरोप है कि खाना खाने के बाद किशोर को होश नहीं रहा। अगले दिन जब उसकी आंख खुली तो वह एक गांव में था।
जानकारी के अनुसार किशोर से करीब दस दिनों तक खेतों में काम कराया गया। पशुओं के लिए कुट्टी कटवाई गई 

और अन्य श्रम कार्य भी कराए गए। इस बीच स्वजन ने हापुड़ नगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान के नेतृत्व में कई पुलिस टीमें गठित की गईं।

जांच के दौरान पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई पड़ताल के आधार पर पुलिस गिरोह तक पहुंच गई। चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस ने खेत से हापुड़ के अपहृत किशोर को बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने यह भी

 स्वीकार किया कि उन्होंने वाराणसी से बहला-फुसलाकर लाए गए 17 वर्षीय एक अन्य किशोर को भी अपने कब्जे में रखा हुआ था, जिसे पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया।
क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में संभल निवासी अमित कुमार गुप्ता,

 लखनऊ निवासी दीपक, मुरादाबाद निवासी मुकेश शर्मा और अमरोहा निवासी योगेश उर्फ लोकेश शामिल हैं। अमित और दीपक भोले-भाले नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाते थे और बाद में उन्हें मुकेश शर्मा व योगेश को बेच देते थे। इसके बदले उन्हें रुपये मिलते थे।

थाना हापुड़ नगर पुलिस ने मुकदमा संख्या 256/2025 के तहत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों को रेलवे यार्ड रोड स्थित नीलकंठ मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो अपहृत बालक, पांच हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close