भारतीय महिला मंडल ग्रुप ने शरबत वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय महिला मंडल ग्रुप ने शरबत वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन

Monday, June 1, 2026 | June 01, 2026 Last Updated 2026-06-01T14:38:43Z
    Share
भारतीय महिला मंडल ग्रुप ने शरबत वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन
चन्दौसी। भीषण गर्मी एवं नौतपा को देखते हुए नगर के पुरानी पैंठ में सभी ग्रुप की महिलाओं द्वारा शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों को शीतल शरबत वितरित कर गर्मी से राहत प्रदान की गई।

इस अवसर पर ग्रुप की अध्यक्ष भारती ने कहा कि वर्तमान में नौतपा चल रहा है, ऐसे समय में दान-पुण्य एवं सेवा कार्यों का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना और राहगीरों को गर्मी से राहत पहुंचाना पुण्य
 का कार्य किया जाना चाहिए समाज के सक्षम लोगों को भी इस प्रकार के सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इसी क्रम में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर सेवा कार्यों में भाग लेना चाहिए।

कार्यक्रम में भारती अग्रवाल लता पूजा कविता शिल्पी अनामिका पूजा रस्तोगी सारिका निधि प्रियंवदा प्रभा मंजू सुदर्शन देवांश वेदांश पीहू ईशान्वी इब्हान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित कार्य करने का संकल्प लिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close