एटा में कलश विसर्जन के दौरान युवक नहर में डूबाः 18 वर्षीय युवक की तलाश जारी, SDRF टीम मौके पर पहुंची

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एटा में कलश विसर्जन के दौरान युवक नहर में डूबाः 18 वर्षीय युवक की तलाश जारी, SDRF टीम मौके पर पहुंची

Monday, June 1, 2026 | June 01, 2026 Last Updated 2026-06-02T04:24:16Z
    Share
एटा में कलश विसर्जन के दौरान युवक नहर में डूबाः 18 वर्षीय युवक की तलाश जारी, SDRF टीम मौके पर पहुंची

 संवाददाता रवि शर्मा की रिपोर्ट एटा कासगंज 

एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र स्थित सुन्ना नहर में कलश विसर्जन के दौरान एक 18 वर्षीय युवक डूब गया। यह घटना बुधवार सुबह की है। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका है और उसकी तलाश जारी है।
:

जानकारी के अनुसार, महाराजपुर, थाना एका, जनपद एटा निवासी विकास पुत्र जादों सिंह अपनी रिश्तेदारी में घूमने आया था। भागवत कथा समाप्त होने के बाद वह अन्य श्रद्धालुओं के साथ कलश विसर्जित करने सुन्ना नहर पहुंचा था।
कलश विसर्जित करते समय विकास गहरे पानी में चला गया और डूब गया। स्थानीय गोताखोरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

सूचना मिलने पर पिलुआ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। घंटों तक तलाश जारी रहने के घंटों के बाद भी जब युवक का पता नहीं चला, तो राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम को बुलाया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close