बदायूँ। दातागंज में भूमि अधिग्रहण के विरोध में सड़क पर उतरे सैकड़ों किसान
बदायूं के दातागंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के पास किसानों ने करीब 5 घंटे तक धरना देकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का साफ कहना है कि बची हुई कृषि भूमि पर साल में 3 फसलें होती हैं, इसे फैक्ट्रियों के लिए बर्बाद न लिया जाए क्योंकि इससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों ने बंजर जमीन पर उद्योग लगाने और बाजार दर पर मुआवजा देने की मांग की है। एसडीएम प्रेमपाल सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। अब देखना ये है कि सरकार इस पर क्या बिचार करती है।