खुली बैठक में हुआ राशन कार्ड कोटे की दुकान का चयन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खुली बैठक में हुआ राशन कार्ड कोटे की दुकान का चयन।

Tuesday, June 2, 2026 | June 02, 2026 Last Updated 2026-06-02T15:10:56Z
    Share
खुली बैठक में हुआ राशन कार्ड कोटे की दुकान का चयन।

संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी 
फतेहगंज पूर्वी।

इलाके के गांव सलेमपुर रियूना कला में मंगलवार को राशन कार्ड की दुकान का चयन खुली बैठक में हुआ।इस गांव के पूर्व कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता मिलने पर शिकायत पर कोटे की दुकान को दो महीने पहले निरस्त कर दिया गया था।जिसके बाद एडीओ कोऑपरेटिव संजय द्विवेदी

 की अध्यक्षता में गठित कमेटी के सामने ग्रामीणों ने हाँथ उठाकर वोटिंग की जिसमें उपासना देवी को राशन कार्ड वितरण करने की जिम्मेदारी दी गई।

उनकी प्रतिद्वंदी रंजना देवी के पास डिमांड ड्राफ्ट और चरित्र प्रमाण पत्र नही होने के कारण उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया।इस दौरान पुलिस बल भी सुरक्षा के चलते मौजूद रहा था।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close