निःशुल्क हृदय रोग शिविर लगाकर सुनी मरीजों की समस्याएं,हृदय रोग के बताए लक्षण
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी
फतेहगंज पूर्वी - रविवार को नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी में नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी प्रोफेसर डॉक्टर दीपेश अग्रवाल द्वारा निशुल्क हृदय रोग शिविर का आयोजन किया गया।आयोजन शिविर में सहयोग नगर के चेयरमैन संजय पाठक द्वारा किया गया।शिविर का आयोजन रविवार को प्रातः 9:00 से दोपहर 1:00 बजे तक किया गया।
जिसमें कार्डियोलॉजी डॉक्टर दीपेश अग्रवाल द्वारा हृदय रोग के लक्षणों के बारे में लोगों को अवगत कराया गया।साथ ही साथ शिविर में निशुल्क परामर्श,निशुल्क ईसीजी और निशुल्क शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। शिविर में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया और हृदय रोग के बारे में जाना।
डॉक्टर दीपेश अग्रवाल ने बताया कि हृदय रोग होने के लक्षणों में छाती में तेज दर्द होना,डायबिटीज या ब्लड प्रेशर का होना,चलने में सांस फूलना,पसीना आना,शरीर में सूजन बेहोशी या चक्कर आना,यह सभी हृदय रोग के में लक्षण है।इनमें से कोई भी दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टरों की सलाह लेनी चाहिए।