मौत से जूझ रहे युवक की पुलिस ने बचाई जान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मौत से जूझ रहे युवक की पुलिस ने बचाई जान

Monday, June 1, 2026 | June 01, 2026 Last Updated 2026-06-01T15:39:55Z
    Share
मौत से जूझ रहे युवक की पुलिस ने बचाई जान 

 संवाददाता लेखराज कौशल की रिपोर्ट हापुड़ उत्तर प्रदेश

हापुड़। पिलखुवा पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई ने एक युवक को नई जिंदगी दे दी। मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर रेलवे ट्रैक किनारे घनी झाड़ियों में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को पुलिस ने घंटों की तलाश के बाद खोज निकाला और समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचा ली। पुलिस की इस संवेदनशील और सराहनीय कार्रवाई की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है। 

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक अचानक नीचे गिर गया। हादसे के बाद वह रेलवे लाइन के किनारे घनी झाड़ियों में जा फंसा। गंभीर चोटों के कारण वह वहां से निकल नहीं सका और काफी देर तक मदद के इंतजार में पड़ा रहा। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने घटना की सूचना यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके की ओर रुख किया और सर्च अभियान शुरू किया। रेलवे ट्रैक और उसके आसपास के क्षेत्र में कई किलोमीटर तक पुलिस टीम ने रात के अंधेरे में

 तलाश की। घनी झाड़ियों, ऊबड़-खाबड़ रास्तों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद पुलिसकर्मियों ने खोज अभियान जारी रखा। 
काफी प्रयासों के बाद युवक रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। पुलिस ने बिना समय गंवाए उसे सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए रामा अस्पताल पहुंचाया।


डॉक्टरों ने बताया कि युवक को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे उसकी जान बच सकी। यदि इलाज मिलने में थोड़ी और देरी होती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। 
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि सूचना

 मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सघन तलाश अभियान चलाया गया। युवक को रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों से बरामद कर तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से युवक के परिजनों ने राहत की सांस ली है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close