ज्वेलर्स की दुकान में नकब लगाकर लाखों की चोरी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ज्वेलर्स की दुकान में नकब लगाकर लाखों की चोरी

Sunday, June 14, 2026 | June 14, 2026 Last Updated 2026-06-14T14:58:07Z
    Share
ज्वेलर्स की दुकान में नकब लगाकर लाखों की चोरी
 संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी 

फतेहगंज पूर्वी । थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर बनियान निवासी संजय वर्मा की दुकान में अज्ञात चोरों ने पीछे से नकब लगाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता का माहौल है।

पीड़ित संजय वर्मा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी कृष्णा ज्वेलर्स नाम से दुकान खजांची एवं रामपाल गुप्ता के यहां किराये पर है, जहां वह ज्वेलरी के साथ-साथ बर्तन एवं कपड़े सिलाई का कार्य भी करते हैं। बीती रात अज्ञात चोर दुकान के पीछे से नकब लगाकर अंदर घुस गए

 और करीब 250 ग्राम चांदी की 10 जोड़ी पायल, 4 चांदी की प्लेटें, 125 ग्राम चांदी के बिछुए, 12 गिलट के लोटे, गल्ले में रखे 5 हजार रुपये नकद, 10 स्टील के कमंडल तथा अन्य सामान चोरी कर ले गए।
पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये है।

 घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पीड़ित ने थाना फतेहगंज पूर्वी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले का मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close