जमीनी पैमाइश को मोटरसाइकिल से जा रहे थे मां बेटे,रास्ता घेरकर किया हमला

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जमीनी पैमाइश को मोटरसाइकिल से जा रहे थे मां बेटे,रास्ता घेरकर किया हमला

Tuesday, June 2, 2026 | June 02, 2026 Last Updated 2026-06-02T15:02:22Z
    Share
पैमाइश को जा रही महिला की मौत में हत्या का मुकदमा दर्ज

जमीनी पैमाइश को मोटरसाइकिल से जा रहे थे मां बेटे,रास्ता घेरकर किया हमला

 संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी 

फतेहगंज पूर्वी - थाना क्षेत्र के गंगा की कटरी में बसे गांव शिवराजपुर में सोमवार सुबह को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।जहां दबंगों ने अपनी मां के साथ जा रहे पुत्र को घेरकर लाठी डंडों और रायफल की बट से पीटा।पुत्र को बचाने आई मां को भी लाठियां से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।जिसमें पुलिस ने महिला के पुत्र अजीत की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।



तहरीर अनुसार क्षेत्र के गांव मानपुर शिवराजपुर निवासी नन्ही देवी पत्नी मुकेश यादव अपने पुत्र अजीत के साथ फरीदपुर तहसील से अपनी जमीन की नाप जोख करवाने के लिए गांव जा रही थी,तभी रास्ते में जरौल और इटोरिया के बीच में दबंग अजय यादव,राजेश यादव, नेम सिंह यादव,राजपाल यादव निवासी नगरिया खुर्द थाना जैतीपुर,नरसिंह व सावर निवासी ग्राम जल्लापुर थाना जैतीपुर ने मां और पुत्र को रास्ते में घेर लिया और उनकी बाइक को गिरा दिया।चारों तरफ से अपने को गिरा देखकर मां और पुत्र जान बचाने की कोशिश करने लगे।लेकिन दबंगों ने उसकी मां और पुत्र को लाठी डंडों व रायफल की बट से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जिससे युवक की मां नन्ही देवी पत्नी मुकेश गंभीर घायल हो गई,और अस्पताल ले जाते उनकी मौत गई।पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


मुख्यमंत्री तक लगा चुकी गुहार,नहीं मिल न्याय - मृतक नन्ही देवी के पुत्र अजीत ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए थाना पुलिस,सीओ,एसएसपी यहां तक की मुख्यमंत्री पोर्टल तक का सहारा लिया।लेकिन उसका विवाद नहीं सुलझा।अगर उसका विवाद सुलझ जाता तो यह नौबत नहीं आती।


यह था मामला - मृतक नन्ही देवी ने गांव नगरिया खुर्द के लोगों को शिवराजपुर में स्थित अपनी लगभग 32 बीघा जमीन ठेके पर दी थी,जिस पर विपक्षी लोगों का ईमान खराब हो गया और वह लोग मृतक की जमीन पर कब्जा जमाने लगे।उसकी तय की हुई फसल भी उसे नहीं दी गई और ना ही उसका खेत छोड़ा।जिसकी कई बार शिकायतें पीड़ित परिवार ने अधिकारियों से की।नन्ही देवी ने एक शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय पर भी रजिस्टर कराई थी,लेकिन फिर भी पीड़िता को इंसाफ नहीं मिला और ना ही पुलिस और प्रशासन मृतक की जमीन से दबंगों का कब्जा हटवा पाया।मृतक के बेटे अजीत ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही जब वह खेत पर गया था तो दबंगों ने उसे लाठी डंडों से पीट कर भागा दिया और जान से मारने की धमकी दी थी।मृतका के पुत्र अजीत का कहना है कि उसने थाना पुलिस के कई चक्कर लगाए,फरीदपुर एसडीएम तहसीलदार एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी जमीन कब्जाने की शिकायत भी की।


थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close