विश्व रक्तदाता दिवस पर धमोरा में रक्तदान का महायज्ञ
25 युवाओं ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का लिया संकल्प
मिलक, मुरादाबाद न्यूज़ प्राइम
अमित कुमारजोशी
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान टीम धमोरा द्वारा वर्धमान चैरिटेबल ब्लड बैंक, शिवापुरम कॉलोनी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
कार्यक्रम का संचालन रक्तदान टीम धमोरा के संयोजक विकल श्रीवास्तव की देखरेख में किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋषभ ठाकुर तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुनील यादव रहे। सुबह से शाम तक चले शिविर में करीब 25 युवाओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी पहल की।
मुख्य अतिथि ऋषभ ठाकुर ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों को नया जीवन दे सकता है। वहीं राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनील यादव ने युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील की।
संयोजक विकल श्रीवास्तव ने बताया कि रक्त की कमी के कारण किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से टीम समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि मानवता के प्रति सबसे बड़ा दायित्व है।
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान करने वालों में अक्षय पंडित, भूमि, दानिश, संजय, मुकेश, अजय, शैलेश, अमन, शाहरुख, विपिन, आशीष, रोहित, करण, नदीम, गुरदीप, देव, प्रियांशु, दीपु, यमन, गौरव, शिवाय, विशाल, बॉबी, वीरेश, अभिषेक, हिमांशु एवं आरिन्दर सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
फोटो
धमोरा में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते युवा तथा रक्तदाताओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि एवं अतिथिगण।