फतेहगंज पूर्वी। जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर महिला और पुत्र को घेर कर लाठी डंडों से पीट पीट कर महिला को उतारा मौत के घाट ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फतेहगंज पूर्वी। जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर महिला और पुत्र को घेर कर लाठी डंडों से पीट पीट कर महिला को उतारा मौत के घाट ।

Monday, June 1, 2026 | June 01, 2026 Last Updated 2026-06-01T15:04:56Z
    Share
फतेहगंज पूर्वी। जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर महिला और पुत्र को घेर कर लाठी डंडों से पीट पीट कर महिला को उतारा मौत के घाट 

थाना क्षेत्र के गंगा की कटरी में बसे गांव शिवराजपुर में आज सोमवार सुबह को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां दबंग ने अपनी मां के साथ जा रहे पुत्र को लाठियां से घर कर पीटा पुत्र को बचाने आई मां को भी लाठियां से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव मानपुर शिवराजपुर निवासी नन्ही देवी पत्नी

 मुकेश यादव अपने पुत्र अजीत के साथ फरीदपुर तहसील में अपनी जमीन की नाप जोख करवाने के लिए फरीदपुर जा रही थी कि रास्ते में जरौल और इटोरिया के बीच में दबंग लोगों ने मां और पुत्र को रास्ते में घेर लिया और उनकी बाइक को गिरा दिया चारों तरफ से अपने को गिरा


 देखकर मां और पुत्र जान बचाने की कोशिश करने लगे लेकिन दबंगों ने उसकी मां और पुत्र को लाठी डंडों से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे युवक की मां नन्ही देवी पत्नी मुकेश की अधिक चोट लग जाने से मृत्यु हो गई यहां बता दें कि मृतक नन्ही देवी ने गांव नगरिया नौबरामद के


 लोगों को शिवराजपुर में स्थित अपनी लगभग 32 बीघा जमीन ठेके पर दी थी जिस पर विपक्षी लोगों का ईमान खराब हो गया और वह लोग मृत्युका की जमीन पर कब्जा जमाने लगे उसकी तय की हुई फसल भी नहीं दी और ना ही उसका खेत छोड़ा जिसकी कई शिकायतें पीड़ित परिवार ने अधिकारियों से की नन्ही देवी ने एक शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय पर भी रजिस्टर कराई थी

 लेकिन फिर भी पिडिता को इंसाफ नहीं मिला और ना ही पुलिस और प्रशासन मृत्युका की जमीन से दबंगों का कब्जा हटवा पाया मृतका के बेटे अजीत ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही जब वह खेत पर गया था तो दबंगों ने उसे लाठी डंडों से पीट कर भागा दिया था व जान से मारने की धमकी दी थी मृतका के पुत्र अजीत का कहना है

 कि उसने थाना पुलिस के कई चक्कर लगाए फरीदपुर एसडीएम तहसीलदार एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी जमीन कब्जाने की शिकायत भी की आज वह और उसकी मां नन्ही देवी फरीदपुर एसडीएम व तहसीलदार कार्यालय जा रही थी कि रास्ते में दबंगों ने घेर कर लाठी डंडों से पीट कर उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को चिकित्सा उपचार हेतु 


फरीदपुर भेजा जहां डॉक्टर ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया आरोपियों में नगरिया नौ बरामद थाना जैतीपुर तहसील तिलहर जनपद शाहजहांपुर के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है पुलिस ने महिला के शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा है।
सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि महिला बाइक से गिरने से घायल हुई थी जिसके बाद अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close