एसडीएम फरीदपुर ने किया सहकारी खाद बिक्री केंद्रों का निरीक्षण
मानक के अनुसार कृषकों को खाद देने के दिए निर्देश।
फतेहगंज पूर्वी/आज
सोमवार को शाम 5:00 के समय एसडीएम फरीदपुर रामजन्म सिंह यादव ने फतेहगंज पूर्वी की हाईवे पर स्थित साधन सहकारी समिति पर अचानक पहुंचकर उन्होंने सर्वप्रथम वहां के सचिव से खाद एवं डीएपी एवं अन्य उर्वरकों की स्टाक की स्थिति की पूछताछ की उन्होंने गोदाम में उपलब्ध खाद एवं
बिक्री किए गए उर्वरक की गहनता से जांच की वहीं उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसी भी कृषक को खाद्य से वंचित नहीं किया जाएगा शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। सावन सहकारी समिति के सचिव ने बताया ने बताया कि किसानों को मानक के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है
उर्वरक की कोई भी कमी नहीं है आगामी सीजन को देखते हुए सभी तैयारी पूर्ण है। वहीं एसडीएम ने किसानों से भी संतुलित मात्रा में उर्वरकों का इस्तेमाल करने एवं नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी ऑर्गेनिक उर्वरकखेतों में लगाने की अपील की
है उन्होंने कहा की आने वाले समय में सभी कृषकों को सहकारी साधन समितियां से उचित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। उप जिला अधिकारी के द्वारा सरकारी समिति के सचिव को प्रतिदिन रजिस्टर अपडेट करने के निर्देश भी दिए इसके साथ-साथ स्टॉक को अंकित करने का निर्देश भी दिया।