श्री राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर में हुआ मूर्ति स्थापना दिवस कार्यक्रम समारोह

Notification

×

All labels

All Category

All labels

श्री राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर में हुआ मूर्ति स्थापना दिवस कार्यक्रम समारोह

Wednesday, June 17, 2026 | June 17, 2026 Last Updated 2026-06-18T03:00:13Z
    Share
श्री राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर में हुआ मूर्ति स्थापना दिवस कार्यक्रम समारोह

नगर के मोहल्ला बाजार जनूबी में स्थित पुराना राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर का पुन निर्माण करके वहां पर राधा कृष्ण एवं श्री खाटू श्याम जी महाराज की भव्य प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया 

जिसमें बरेली से आए बुद्धिमान ब्राह्मणों द्वारा सबसे पहले प्रतिमाओं को जागृत करने के लिए जलप्रवास अन्य प्रवास फल प्रवास की प्रक्रिया अपनाई गई वहीं बुधवार को सुबह नगर के समस्त श्रद्धालुओं द्वारा खाटू श्याम मंदिर से खाटू श्याम महाराज को नगर के विभिन्न मंदिरों में भ्रमण कराया


 गया। इस दौरान नगर के श्रद्धालु के द्वारा पीले वस्त्रों से सुशोभित होकर बाबा श्याम का निशान लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए। सौभाग्यवती महिलाएं पीले वस्त्र धारण करके अपने सिर पर कलश रख कर शोभायात्रा में सम्मिलित हुई शोभा यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर बाइगुल नदी पर पहुंची वहां से जल भरकर में हाईवे से होते हुए

 स्टेशन रोड एवं मेंन बाजार बाग वाला मंदिर होते हुए पुनः राधा कृष्ण मंदिर पर जाकर संपन्न हुई । निशान यात्रा में सभी श्रद्धालुओं के द्वारा ढोल नगाड़ों की थाप पर  नाच गाकर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां मनाई गई । शोभा यात्रा के उपरांत यज्ञ का आयोजन किया गया 

जिसमें सभी श्रद्धालुओं द्वारा आहुतियां डाली गई। यज्ञ के समापन के उपरांत कन्या भोज, उसके बाद विशाल भंडारा प्रारंभ हुआ जो कि देर शाम तक चलता रहा । नगर के लोगों के मुताबिक यह मंदिर  साइक्लो बरस पुराना है इस मंदिर को लाला केसरी लाल के मंदिर के नाम से भी जाना जाता है इस मंदिर का पुनः निर्माण उनके परिवार के लोगों ने नए और भव्य रूप में करवाया है 

इसमें राधा कृष्ण खाटू श्याम महाराज एवं बालाजी महाराज की प्रतिमाओं की प्राण  प्रतिष्ठा की गई । प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का मंदिर कमेटी की तरफ से आभार व्यक्त किया गया । इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वर्गीय लाल केसरी लाल अग्रवाल के पुत्र सुरेंद्र अग्रवाल नीरज अग्रवाल छोटू अग्रवाल पंकज अग्रवाल 


,आकाश अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल , विश्व मोहन अग्रवाल, विश्व रंजन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल राजू,एवं छोटे लल्ला, पंडित कृष्णकांत शर्मा समेत सैकड़ो की संख्या में से श्रद्धालु उपस्थित रहे ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close